अब तक 8 हजार 63 मामले: महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1666 केस, तमिलनाडु और दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 900 के पार


नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार शाम तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 8 हजार 8 हो गई है। आज देश में अब तक 407 नए केस मिले। राजस्थान में 117, गुजरात में 90, महाराष्ट्र में 92 नए केस मिले। वहीं, कर्नाटक में 8, झारखंड में 3, मध्यप्रदेश में 2, हरियाणा में 3 और बिहार में 1 मामला सामने आया। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार शाम 5 बजे तक देश में 7 हजार 529 संक्रमित हैं। इनमें से 6 हजार 634 का इलाज चल रहा है। 652 ठीक हुए हैं और 242 की मौत हो चुकी है।


इधर, देश में चार राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की। वहीं, पंजाब और ओडिशा पहले ही यह फैसला ले चुके हैं। इधर, कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार देशभर में लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करीब 4 घंटे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। बैठक के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला ले लिया है।’’


सरकार ने कहा- लॉकडाउन नहीं किया होता तो 45 हजार केस होते
केंद्रीय मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शनिवार को कहा गया कि अभी देश में संक्रमण के 7 हजार 447 केस हैं। अगर लॉकडाउन नहीं होता, तो यह संख्या 45 हजार के करीब होती। अगर सरकार की तरफ से गंभीर कोशिश न की गई होती, तो अब तक 8.2 लाख केस सामने आते। इसलिए लॉकडाउन काफी जरूरी है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराएं। वह चाहे अस्पताल में हों या क्वारैंटाइन सेंटर पर, हर जगह जरूरी उपाय किए जाएं।


पांच दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए





























दिनमामले
10 अप्रैल869
09 अप्रैल813
05 अप्रैल605
04 अप्रैल579
07 अप्रैल573


25 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण


कोरोनावायरस अब तक देश के 25 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के सात केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी कोरोना का संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी शामिल हैं।











































































































































































































राज्य/यूटीकितने संक्रमितकितनी मौतकितने ठीक हुए
महाराष्ट्र1666111188
तमिलनाडु9691044
दिल्ली9031427
तेलंगाना4871245
राजस्थान6788116
मध्यप्रदेश4834139
उत्तरप्रदेश452445
आंध्रप्रदेश405610
केरल3743143
गुजरात4681944
कर्नाटक215639

जम्मू-कश्मीर


22446
हरियाणा179436
पंजाब1581220

पश्चिम बंगाल


126716
बिहार61118
ओडिशा50112

उत्तराखंड


3505
असम2910

हिमाचल प्रदेश


3226
चंडीगढ़1927
छत्तीसगढ़18010
लद्दाख15011
झारखंड1710

अंडमान-निकोबार


11010
गोवा701
पुडुचेरी

7


01
मणिपुर

2


01

अरुणाचल प्रदेश


100

दादरा एवं नगर हवेली


100
मिजोरम100
त्रिपुरा200

ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 7 हजार 529 संक्रमित हैं। इनमें से 6 हजार 634 का इलाज चल रहा है। 652 ठीक हुए हैं और 242 की मौत हो चुकी है।


7 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल



  • महाराष्ट्र, संक्रमित 1666: राज्य में शनिवार 92 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि ये मरीज किन जिलों या शहरों में बढ़े हैं। उधर, अकोला में तब्लीगी जमात से जुड़े 30 साल के युवक जहरुल इस्लाम ने गला रेतकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।



  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 483: प्रदेश में शुक्रवार रात से अब तक संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से इंदौर में ही बीती रात 14 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इधर, भोपाल में शनिवार को एक और आईएएस अफसर और उनके बेटे को संक्रमित पाया गया। इससे पहले राज्य के दो और आईएएस अफसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा 249 मरीज इंदौर में हैं। इसके बाद 121 संक्रमित भोपाल में हैं।



  • राजस्थान, संक्रमित- 678: शनिवार को 117 मामले सामने आए। इनमें से कोटा में 14 और बीकानेर में 4 मरीज मिले। ये सभी पहले पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आए थे। राज्य में शुक्रवार को 99 संक्रमित मिले थे। 



  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 452: शनिवार को 19 नए केस सामने आए। आगरा में 3 और संक्रमित मिले। इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने राज्य के 5 और मेडिकल कॉलेजों को कोरोनावायरस की जांच करने की अनुमति दे दी है। अब राज्य में 14 सरकारी लैब में रोजाना 2 हजार नमूनों की जांच की जा सकेगी। राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 23 मामले आए थे। 

  • बिहार, संक्रमित- 61: शनिवार को एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में संक्रमण रोकने के लिए बेगूसराय, सीवान और नवादा में 6 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां बिहार मिलिट्री पुलिस और पुलिस का पहरा है। ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। लॉकडाउन तोड़ने पर एक हजार रुपए जुर्माना और एक साल की जेल का प्रावधान किया गया है।



  • दिल्ली, संक्रमित- 903: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद जैन का कहना है कि शुक्रवार को उनकी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बात हुई थी। उनका कहना था कि अभी रैपिड टेस्टिंग किट नहीं आई हैं। जैन ने कहा कि हमने उसी वेंडर को ऑर्डर दिया था, जिसे केंद्र ने दिया था। दिल्ली में कोरोना के शुक्रवार को 183 नए केस सामने आए। इसमें से 154 निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात के मरकज से जुड़े हैं। इस बीच, दमकल विभाग ने बताया कि कश्मीरी गेट स्थित रैन बसेरा में आग लगने और पत्थरबाजी होने की सूचना मिली थी। मौके पर 5 दमकल वाहन रवाना किए, जिन्होंने आग पर काबू पाया


गुजरात, संक्रमित- 468: शनिवार को 90 नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 1 हजार 593 टेस्ट किए गए। इनमें से 1 हजार 187 रिपोर्ट निगेटिव आईं। 124 मरीज पॉजिटिव मिले। 282 रिपोर्ट का इंतजार है। सबसे ज्यादा 228 संक्रिमित अहमदाबाद में और इसके बाद 77 वडोदरा में हैं। 


पंजाब, कुल संक्रमित- 158: शनिवार को 7 नए मामले सामने आए। इनमें से मोहली में 2 नए केस मिले। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 50 हो गई है। यहां 34 केस जवाहरपुर गांव से ही आए हैं। इनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है, 5 ठीक हुए हैं।


कोरोना से संबंधित कुछ अन्य अपडेट



  • पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की मां शांति गोगोई ने कोरोना आपदा से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए दान दिए हैं। उन्होंने डिब्रूगढ़ के डिप्टी कमिश्नर पल्लव गोपाल को यह चेक सौंपा।

  • गुजरात के सूरत में दूसरे राज्यों के मजदूर शुक्रवार को हिंसा पर उतारू हो गए। बताया जा रहा है कि वे लॉकडाउन बढ़ाने की खबरों से डरे हुए हैं। मजदूरों ने सड़कें जाम कर दीं और पथराव किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने 60-70 लोगों को हिरासत में ले लिया। 

  • मध्यप्रदेश सरकार ने विधायक निधि से मेडिकल इक्युपमेंट खरीदने को मंजूरी दे दी है। इन्फ्रारेड थर्मोमीटर, पीपीई किट, टेस्टिंग किट, वेंटिलेटर, फेस मास्क, ग्लोव्ज, सैनिटाइजर खरीदने और अपने विधानसभा क्षेत्र में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने में इस राशि का उपयोग किया जाएगा।

  • तमिलनाडु में चेन्नई निगम कमिश्नर जी प्रकाश ने बताया कि यहां अम्मा कैंटीन सामान्य दिनों में 5 लाख लोगों को भोजन कराती है। अब यह संख्या बढ़कर 11 लाख हो गई है। उन्होंने कहा कि राशन का पर्याप्त स्टॉक है।

  • कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए आईआईटी गुवाहाटी ने कम लागत वाला यूपीसी एलईडी बेस्ड डिसइंफेक्शन सिस्टम बनाया है। 


देश में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का उत्पादन बढ़ाया गया


कोरोनावायरस के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट को कारगर माना जा रहा है। अमेरिका समेत कई देशों ने भी भारत से यह टेबलेट मांगी है। जायडस कैडिला कंपनी, अहमदाबाद के सीईओ पंकज पटेल का कहना है कि फार्मोस्युटिकल कंपनियों ने इस टेबलेट का उत्पादन बढ़ा दिया है। इस महीने 20 करोड़ टेबलेट तैयार हो जाएंगी। कैडिला कंपनी ही 30 टन एक्टिव फार्मास्युटिकल इन्ग्रेडिएंट (एपीआई) बना रही है। इससे 15 करोड़ टेबलेट बनाई जा सकती हैं।


दिल्ली में हॉट स्पॉट रहा दिलशाद गार्डन संक्रमण मुक्त हुआ
दिल्ली में संक्रमण का हॉटस्पॉट रहा दिलशाद गार्डन संक्रमण मुक्त हो गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि इस इलाके में बीते 10 दिनों में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं आया। संक्रमण के 8 मामले आने के बाद मार्च के आखिरी में इस इलाके को सील कर दिया गया था। 123 मेडिकल टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने 4 हजार 32 घरों में 15 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की। जिनमें संक्रमण के लक्षण दिखे उन्हें क्वारैंटाइन किया गया।


कल एक दिन में सबसे ज्यादा 871 मरीज मिले


शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 871 मरीज मिले। इससे एक दिन पहले देश में 813 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। शुक्रवार को अकेले महाराष्ट्र में 210 नए केस मिले। महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमितों की संख्या में 27 दिन में 100 गुना से ज्यादा हो गई है। राज्य में 14 मार्च को कोरोना के 14 मरीज थे, जो 10 अप्रैल को 1 हजार 574 हो गए